छठ पूजा में स्कूलों की चार दिनों की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

0
IMG-20241007-WA0047

छठ पूजा में स्कूलों की चार दिनों की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में छठ पर्व पर अब चार दिनों की छुट्टी रहेगी। खरना के दिन से यानी छह नवंबर से शुरू होकर परना के अगले दिन, 9 नवम्बर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने इसका आदेश बुधवार को जारी कर दिया है।

पूर्व में सात से नौ नवंबर तक छुट्टी घोषित थी। मालूम को शिक्षक संघों की लगातार मांग हो रही थी कि स्कूलों में दिवाली और छठ पर दी गयी छुट्टी की अवधि बढ़ाई जाए। इसको लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार की शाम को मीडिया से कहा था कि छुट्टी बढ़ाने पर विभाग उचित निर्णय लेगा। इसके बाद देर शाम को विभाग ने छठ महापर्व पर छुट्टी एक दिन और बढ़ाने का विधिवत आदेश जारी कर दिया।

इससे पहले राज्य सरकार ने छठ में सिर्फ तीन दिनों की छुट्टियां दी थीं। खरना के बाद यानी 6 नवंबर को छुट्टी नहीं थी। शिक्षक संघ सरकार से लगातार छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद अब सरकार ने छुट्टी के कैलेंडर में बदलाव कर दिया है।

छठ पर्व बिहार में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार के अलावा यह पर्व यूपी, झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी घर आते हैं और पर्व की समाप्ति के बाद लौट जाते हैं।

छठ पर्व को लेकर लोगों की अटूट आस्था रही है और यह पर्व हर साल संतान की लंबी आया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान छठ व्रती पूरे विधि-विधान से डूबते तथा अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे